Photo Lab हुआ वायरल, आपको कार्टून अवतार देने वाले इस ऐप के बारे में जानें सबकुछ//👍👍👍👍👍
Photo Lab हुआ वायरल, आपको कार्टून अवतार देने वाले इस ऐप के बारे में जानें सबकुछ एक रिपोर्ट का दावा है कि Photo Lab को Android प्लेटफॉर्म पर पिछले महीने दुनिया भर में 40 लाख से अधिक बार डाउनलोड किया गया है और ऐप ने 1,00,000 डॉलर (लगभग 75,62,800 रुपये) से अधिक कमाई की है। Photo Lab ऐप Google Play और App Store के जरिए डाउनलोड किया जा सकता है यदि आप भारत में रहते हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, तो आजकल आप अपने कई दोस्तों या रिश्तेदारों की प्रोफाइल पिक्चर में बदलाव देख रहे होंगे। ये तस्वीरें कार्टून लुक में होगी, जो देखने में काफी आकर्षक लगती हैं। अब यदि आपको भी जानना है कि ऐसा किस ऐप के जरिए होता है और आखिर यह ऐप कैसे काम करती है?, तो हम आपको बता दें कि इस ऐप का नाम Photo Lab है। यह ऐप Android और iOS प्लेटफॉर्म पर लंबे समय से मौजूद है, लेकिन भारत में पिछले कुछ दिनों से यह काफी लोकप्रिय हो रहा है। Photo Lab फोटो एडिटिंग ऐप एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए Google Play और Apple यूज़र्स के लिए App Store पर उपलब्ध है। गूगल प्ले पर Linerock Investments LTD डेवलपर के Photo Lab ऐप को 10 करोड़ स...